
एकता परिषद जन संगठन विगत 35 वर्षों से जल जंगल जमीन एवं जीवन जीने के संसाधनों पर लोगों को अधिकार तथा अहिंसात्मक जन आंदोलन के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य करते हुए विभिन्न मौकों पर लोगों को एक हक एवं अधिकार तथा सहयोग प्रदान करते आ रही है इसी कड़ी में आचार्य विनोबा भावे जी की 150वीं जन्म शताब्दी पर कोरबा जिला के 5 गांव के 170 परिवार विशेष जनजाति समुदाय के अन्य दान एवं प्रत्येक परिवार को दस दस फलदार वृक्ष एवं औषधि पौधे का भी वितरण परिवारों को दिया गया का आयोजन किया गया इसके तहत ग्राम तेंदू टिकरा में। 11 सितंबर को अचार्य विनोबा भावे जी का 125 की जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का भी 150 वां वर्ष पूरा विश्व मना रहा है दोनों महान पुरुष विश्व के लिए सत्य अहिंसा एवं जय जगत के द्वारा के लिए प्रख्यात एवं लोगों को व भू दान ,अहिंसात्मक आंदोलन से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण योगदान अचार्य विनोबा भावे जी कर रहा एकता परिषद संगठन के वरिष्ठ साथी एवं फाउंडर मेंबर सुप्रसिद्ध गांधीवादी पीवी राजगोपाल जी के सहयोग से तथा महात्मा गांधी सेवा आश्रम ग्वालियर आदरणीय डॉ रन सिंह जी परमार जी के मार्गदर्शन राष्ट्रीय संयोजक श्री रमेश शर्मा जी के नेतृत्व में , वृक्षारोपण एवं अन्न दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारी सतत शिक्षा परियोजना प्रभारी डॉ सीमा भारद्वाज जी क्षेत्रीय विधायक श्री मोहित केरकेट्टा जी जनपद पंचायत पोडीउरोडा के अध्यक्ष श्रीमती संतोषी राजेंद्र जी जनपद सदस्य श्री भोला गोस्वामी जनपद सदस्य दीपक जी सरपंच मंगल सिंह जी और जनपद सदस्य शिव भरोस लकड़ा जी सामाजिक कार्यकर्ता जुनैद भाई और प्रेस मीडिया के साथी लोग इसमें विनोद जयसवाल जी शशीकांत डिक्सेना जी जुबेर भाई उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लोगों ने जो अन्न दान करके में भाग लेने आए हुए थे उन्होंने अपने गांव के महत्वपूर्ण जो एकता परिषद के द्वारा किए गए काम को जनप्रतिनिधियों के सामने उनको परिचय के रूप में अवगत कराया और उन्होंने बताया कि तेंदुटिकरा गांव में विगत 15 साल से शराब बंद है और यह काम वहां के विषेश जनजाति के आदिवासियों ने बैठ कर के आज से 15 साल पहले शराब बंद कर रखे हैं वर्तमान में तेंदुटिकरा गांव में सभी परिवार एक दूसरे से मिल कर के जो वन अधिकार के अंतर्गत अधिकार पत्र मिले हैं उन खेतों का समतलीकरण जमीन में उपजाऊ बनाने के लिए एक दूसरे की मदद कर रहे हैं यहां पर आप गांधीजी की ग्राम स्वराज स्वालंबन ग्राम की कल्पना को पूरा साक्षात देख सकते हैं गांव के बीचो बीच बहुत सुंदर गांधी का निर्माण बना हुआ है और वहीं पर बैठकर गांव के लोग अपने भविष्य की काम के लिए और लोगों की आशाओं के लिए अपनी कार योजना बनाकर गांधी कुटी में उसको मूर्त रूप देने का काम करते हैं माननीय विधायक जी ने और अध्यक्ष जी ने स्वीकार किया कि आने वाले 4 माह के अंदर अंदर हम इस गांव के आसपास जितने भी पंडो़ परिवार हैं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में सभी जगह मूलभूत आवश्यकताओं के आधार पर उनकी मांग को पूरा करने के प्रयास करेंगे और 4 माह के अंदर अंदर पूरे आंगनबाड़ी समाज के जितने भी परिवार रहे हैं वहां पर आंगनबाड़ी सौर प्लेट और इनकी सबसे बड़ी समस्या पाचवी पढ़ने के बाद जब बच्चे स्कूल जाते हैं उनकी लड़ाई हो जाता है वहां पर तत्काल माननीय विधायक जी ने एसडीएम साहब को लगाकर फोन लगाकर कहा कि आप जितना जल्दी हो सके इस समस्या का समाधान करवाया जाए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जाए लोगों का उत्साह देखने लायक था और माननीय जनपद अध्यक्ष जी ने कहा कि हम जनपद पंचायत स्तर पर पूर्ण रूप से शराब बंदी की बात प्रस्ताव पारित करेंगे और सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों से भी निवेदन करेंगे कि 2 अक्टूबर बापू जी की जन्मतिथि पर पूरे 114 ग्राम पंचायत में पूर्ण रूप से शराब बंदी का प्रस्ताव पारित कराने के प्रयास करें ताकि कांग्रेस की सरकार को भी आभार जो उन्होंने अपने घोषणापत्र में पूर्ण शराबबंदी के बाद किया है लेकिन अभी तक नहीं हो रहा है हम अपने आदिवासियों अंचल क्षेत्र से इस काम को जितना जल्दी हो सके करने का प्रयास करेंगे । सभी साथियों ने हमारे क्षेत्र के वरिष्ठ नेता श्री दारा सिंह मरकाम श्रद्धांजलि ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एकता परिषद के कार्यकर्ता मुरली दास संत निर्मल कुजूर का सहयोग प्राप्त हुआ कार्यक्रम का संचालन मुरली दास । के द्वारा किया गया






Comments are closed.