आई.पी.एस. दीपका में हुआ ‘‘निखार’’ वर्चुअल समर कैम्प का शुभारंभ

आई.पी.एस. दीपका में हुआ ‘‘निखार’’ वर्चुअल समर कैम्प का शुभारंभ।आई.पी.एस. दीपका वर्चुअल समर कैंप लगातार 15 मई तक जारी रहेगा।हमारा एकमात्र उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना व सामने लाना- डाॅ. संजय गुप्ता।समर कैंप में बच्चों के समय का सदुपयोग होता है साथ ही बच्चों को सीखने का अवसर भी मिलता हैै-डाॅ. संजय गुप्ता ।

दीपका। स्कूल की छुट्टियों के बाद जहाँ एक ओर बच्चे अपने-आप को पढ़ाई के तनाव से हल्का महसूस करते हैं वहीं दूसरी ओर यदि गरमी की छुट्टियों में कुछ सीखने का अवसर मिले तो बात ही कुछ अलग व रोचक हो जाती है।जिससे जहाँ एक ओर बच्चों के समय का सदुपयोग भी हो जाता है और बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को भी परवाज मिलता है।बच्चे का दिमाग सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रहता है और वे सीखी हुई कला को लंबी अवधि तक याद रखकर उसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं।
बरसात से ठंड तक जहाँ सभी स्कूलों में अध्यापन का कार्य बच्चे पूरी निष्ठा के साथ करते हैं इस बीच उन्हें विविध अवसर भी प्राप्त होते हैं जहाँ पढ़ाई के अलावा दो अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन करते हैं। परंतु यह सत्य है पढ़ाई के दबाव के साथ बहुआयामी प्रतिभा का विकास समुचित रूप से नहीं हो पाता हैं इस हेतु बच्चों को विशेष ध्यानाकर्षक एवं मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त समय की आवश्यकता होती है, जो समय उनके पास केवल ग्रीष्मावकाश में ही होता है।
विद्यालयीन ग्रीष्मावकाश ही एक ऐसा समय होता है जब बच्चों के ऊपर पढ़ाई का दबाव नगणय होता है, ऐसे में यदि उन्हें अपनी प्रतिभा एवं कला को निखारने विशेष प्रोत्साहन एवं स्थान मिले तो बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ठ बन सकता है।

     इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए दीपका के बहुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंडस पब्लिक स्कूल में "निखार" वर्चुअल समर कैंप का आयोजन किया गया है। वर्चुअल समर कैंप में विविध कलाओं का अलग-अलग स्तर पर आयोजन किया जा रहा है समर कैंप के अलग-अलग विधा जैसे-डांस, जुम्बा, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, वेस्ट ऑफ बेस्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो कि लगातार 15 मई तक जारी रहेगा। वर्चुअल आनलाइन समर कैंप के प्रथम दिन ही प्रशिक्षार्थियों की भारी तादाद से उनका उत्साह इस बात का गवाह है कि वे कितने उत्साहित है।  आईपीएस-दीपका सहित आस-पास के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं जिनमें सेंट थामस; डीएव्ही; सर्वमंगला विद्यालय; सीपीएस स्कूल इत्यादि प्रमुख रुप से शामिल हैं। 

विद्यालय प्राचार्य डाॅ. संजय गुप्ता ने कहा कि इस कोविड महामारी में हमारा प्रयास है कि बच्चों में मानसिक तनाव को दूर करने, टी.वी., मोबाईल वीडियो गेम से दूर वर्चुअल समर कैंप बच्चों के लिए स्ट्रेस फ्री इनवायरमेंट होगा । बच्चे घर में ही वर्चुअल आनलाइन डांस, ऑर्ट एण्ड क्राफ्ट, जुम्बा के कलाओं से परांगत होंगें, उनमें बौध्दिक एवं शारीरिक कुशलताओं में वृध्दि होगी । बच्चों के समय का सदुपयोग होता है साथ ही बच्चों को सीखने का अवसर भी मिलता हैै। बच्चों का ध्यान इधर-उधर न भटक कर हमेशा कुछ नया सीखने को आतुर रहता है और समर कैंप से हम बच्चों के समय का सही उपयोग कर उन्हें विभिन्न प्रकार की विधाओं का प्रशिक्षण देकर सही और सकारात्मक पहल करतें हैं ।
हमारा एकमात्र उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना व सामने लाना है एवं उनके समय का सदुपयोग कर उनमें जीवन कौशल का विकास करना है। हमारा उद्देश्य बच्चों का ध्यान एकाग्र कर उन्हें उनकी खुद की काबिलियत से रुबरु कराना है। अधिकांश बच्चों को अपनी काबिलियत का अंदाजा नहीं होता क्योंकि उन्हें सही अवसर नहीं मिलता। हम लगातार यही कोशिश करते हैं कि बच्चा स्वयं की काबिलियत को पहचानकर उस दिशा में आगे बढ़े और सफल हो इसीलिए समर कैंप में हमने अलग-अलग समूह व स्तर को ध्यान में रखते हुए खेलों एवं अन्य प्रलक्षणों को विभाजित किया है ताकि सबको अपनी रुचि के अनुसार बराबर मौका मिले।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!