आंगनबाड़ी केन्द्र में महिला जागृति शिविर आयोजित

कोरबा / महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा शहरी परियोजना के अंतर्गत सेक्टर तुलसीनगर के गेरवाघाट स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में महिला दिवस के तारतम्य में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं स्थानीय वरिष्ठ नागरिक कमला गुप्ता, डिम्पल ताम्रकार ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती कीर्ति जैन कुरियन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता सावित्री यादव, जया, संजू, उषा, मालती, गोदावरी, मीना के द्वारा सुआ नृत्य एवं राउत नाच की प्रस्तुति दी गई।

विभाग की योजनाओं के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहिजा के द्वारा सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर बिन्दी लगाओ एवं बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में उपस्थितों ने हिस्सा लिया। महिला सशक्तिकरण के बारे सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती कीर्ति जैन ने जानकारी देते हुए शासन की इस संबंध में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित व जागरुक किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर 6 बच्चों का अन्नप्राशन्न कराया गया साथ ही गर्भवती माताओं की गोद भराई भी की गई। कार्यक्रम में तुलसीनगर-2 गेरवाघाट आंगनबाड़ी केन्द्र व तुलसीनगर सेक्टर के हितग्राही, गर्भवती व शिशुवती माताएं भी शामिल हुईं।

शिविर में रेडी-टू-ईट से बने विभिन्न व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए व गर्भवती, शिशुवती माताओं तथा हितग्राही बच्चों को पूरक पोषण आहार रेडी-टू-ईट का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पौष्टिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा सिंह राजपूत के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और हितग्राहियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!