अर्जुन कपूर के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के बाद रविवार को ही मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया. सूत्रों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने मलाइका अरोड़ा के संक्रमित होने की पुष्टि की है. रविवार को ही इससे कुछ घंटे पहले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. बता दें कि मलाइका के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर्स’ के सेट पर गए 7 से 8 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरे आई थी.

अर्जुन कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज से अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की सूचना दी है. अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं. आप सबको ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं.’

अजुर्न कपूर ने साथ ही बताया कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर की सलाह पर खुद को होम क्वारंटीन कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं. डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है. मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं अपने स्वास्‍थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा. यह अभूतपूर्व समय है. मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जायेगी । अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज को तैयार है. सिनेमाघरों के खुलते ही ये फिल्म रिलीज की जाएगी. क्योंकि लॉकडाउन के पहले ये फिल्म रिलीज होने वाली थी. इसके अलावा अर्जुन कपूर ने एक और फिल्म साइन की है. अभी उसका नाम तय नहीं हुआ है.

बता दें कि कोरोना वायरस लगातार भारत में रिकॉर्ड बना रहा है. देश में एक दिन में रिकॉर्ड 90,632 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 41 लाख से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि अब तक 31,80,865 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही रविवार को स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 77.32 फीसदी हो गई.

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!