
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जांच समिति का गठन किया, जो कांकेर जिला मुख्यालय में 26 सितंबर को पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच करेंगे। जांच समिति में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन,रायपुर विधायक विकास उपाध्याय, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, प्रभारी महामंत्री-प्रशासन रवि घोष शामिल है।
जांच समिति तत्काल जिला मुख्यालय कांकेर का दौरा कर पीड़ित पत्रकार एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भेंट, चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर 2 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कमेटी को प्रेषित करेंगे।
दरअसल, पत्रकार सतीश यादव के हुई मारपीट के मामले में कमल शुक्ला और दो दर्जन से अधिक पत्रकार कोतवाली थाना शिकायत करने गए थे, जहां 200 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्त्ता और नेता पहुंचकर केवल कमल शुक्ला के साथ मारपीट कर रहे थे। बताया जाता है कि कमल शुक्ला लगातार नगर पालिका कांकेर में हुए भ्रष्टाचार के मामले का उजागर कर रहे थे। जिससे सभी यह नेता नाराज थे, इस विवाद से एक थाना प्रभारी की संलिप्ता होने की बात कही जा रही है, जिसके खिलाफ कमल शुक्ला खबर लगा रहे थे, बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही कमल शुक्ला को टीआई ने सोशल मीडिया में सार्वजानिक तौर पर धमकी दी थी।







Comments are closed.