अपोलो अस्पताल बिलासपुर की लापरवाही फिर सुर्खियों में, मरीज की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल

NEWS – ROHIT MISHRA Editor – rsnewsmedia24x7.live

बिलासपुर।जिले के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल अपोलो बिलासपुर पर एक बार फिर चिकित्सीय लापरवाही के आरोप लगे हैं।मामला रामशंकर नामक मरीज से जुड़ा है, जिन्हें 10 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को मरीज के जल्द स्वस्थ होने की जानकारी दी थी।परिजनों का आरोप है कि इलाज के 12वें दिन अचानक बताया गया कि मरीज की हालत गंभीर हो गई है, जबकि ठीक एक दिन पहले डॉक्टरों ने मरीज के जल्द ठीक होने का भरोसा दिलाया था। स्थिति बिगड़ने के बाद मरीज को दोबारा इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें ना तो समय रहते गंभीरता की सूचना दी गई और ना ही इलाज से जुड़ी पारदर्शिता बरती गई। जब परिजनों ने इस पर जवाब मांगा तो अस्पताल प्रबंधन ने सरकंडा थाना पुलिस को बुला लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।अब यह देखना होगा कि पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन किस तरह से जवाब देता है। परिजन अस्पताल की भूमिका पर कई सवाल उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!