अपने ही वार्डवासियों ने महापौर को बनाया बंधक महापौर इस्तीफा दें – हितानंद अग्रवाल

कोरबा/ नगर पालिक निगम के क्षेत्र वार्ड क्रमांक 14 जो कि स्वयं कोरबा नगर निगम के श्री राजकिशोर प्रसाद महापौर का वार्ड है। यहां के लोगों का दुख दर्द तकलीफ सभी कुछ ध्यान रखना महापौर का कर्तव्य है। लेकिन महापौर के वार्ड 14 अंतर्गत मैगजीन भाटा के लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि नगर निगम द्वारा मैगजीन भाटा में कचरा डंप कराया जाता है। जिसके दुर्गन्ध एवं कचरे के सड़ने की वजह से आसपास की बस्ती में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही है। जिस वजह से बस्ती के लोगों में काफी आक्रोश है। 2 दिनों पूर्व महापौर नगर निगम के अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जब बस्ती वासियों को यह बात पता चली तो वे कचरा घर पहुंच कर महापौर को अधिकारियों समेत कचरा घर में बंधक बना लिए। लोगों का कहना था कि हम इस कचरे एवं इसके दुर्गंध के साथ कैसे जी रहे हैं इसका अनुभव आपको भी होना चाहिए। आनन-फानन में महापौर ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को बुलाया। सभी ने बस्ती वासियों से 15 दिवस का समय मांगा एवं वादा किया कि 15 दिनों के अंदर मैगजीन भाटा की इस समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। हमने जब बस्ती वासियों से बात की तो बस्ती वासियों का कहना था कि यदि 15 दिवस के अंदर ऐसा ना हुआ तो हम अन्य जनप्रतिनिधियों की सहायता लेंगे एवं नगर निगम भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहे। इस विषय पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल से बात की गई तो उनका कहना था कि किसी बस्ती के बीच कचरा इकट्ठा करना गैर कानूनी है। बस्ती वासियों में विभिन्न प्रकार के रोग फैलने का खतरा है एवं पूरा शहर प्रभावित होता है। हम बस्ती वासियों के साथ हैं यदि नगर निगम ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो हम सभी उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी नेता प्रतिपक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!