अधिवेशन से पहले कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार

रायपुर / एआईसीसी अधिवेशन से पहले प्रदेश कांग्रेस में पोस्टर विवाद छिड़ गया है। बताया गया कि एयरपोर्ट के आसपास पार्टी नेताओं के कट-आउट, और बैनर-पोस्टर से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम गायब है। गौर करने लायक बात यह है कि मरकाम अधिवेशन की स्वागत समिति के चेयरमैन भी है। इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश प्रभारी सुश्री शैलजा से की गई है। शैलजा ने इसको गंभीरता से लिया है।

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 तारीख तक नवा रायपुर में होने वाला है। अधिवेशन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एयरपोर्ट के आसपास बड़े नेताओं के बैनर पोस्टर और कट आउट लगाए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शैलजा, और सीएम भूपेश बघेल के कट आउट- पोस्टर लगे हैं। इन तस्वीरों में मोहन मरकाम को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है।

कहा जा रहा है कि मेयर एजाज ढेबर और उनके समर्थकों की तरफ से पोस्टर लगवाए गए हैं। मंगलवार को प्रदेश प्रभारी शैलजा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे मोहन मरकाम के समर्थक यह सब देखकर भड़क गए। उन्होंने प्रदेश प्रभारी शैलजा के आते ही उन्हें इसकी शिकायत की। शैलजा ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा बताते है कि मोहन मरकाम के बिना बैनर पोस्टर को हटाया जाएगा। उन्होंने इसकी पूरी जानकारी मांगी है।

  • Related Posts

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कोरबा 01 मार्च। वर्ष 1991 से एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डम्फर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रहे हर्ष वर्धन शर्मा आज अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त…

    Read more

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी
    error: Content is protected !!