अधिवक्ता कमलेश साहू और साथियों के खिलाफ मारपीट और धमकी का मामला दर्ज…

कोरबा छत्तीसगढ़  / कोरबा में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अधिवक्ता कमलेश साहू और उनके साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है ।पुलिस के अनुसार, महिला प्रार्थना शुक्ला ने बताया कि दिनांक 17.06.2025 की रात्रि करीब 10.45 बजे अधिवक्ता कमलेश साहू, रोहित साहू, विपिन साहू और अन्य लोग उसके मकान पर आए और मकान को कब्जा करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी ।पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता कमलेश साहू और उसके साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। मामले में धारा 296 (अश्लील गाली गलौच), 351 (3) (जान से मारने की धमकी), 115 (2) (मारपीट), और 3 (5) (सामूहिक रूप से हमला) के तहत कार्रवाई की जा रही है ।महिला के अनुसार, अधिवक्ता कमलेश साहू उसके सास के मध्य उक्त मकान विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है और कमलेश साहू एक पक्ष का वकील है। महिला ने आरोप लगाया कि कमलेश साहू ने अपने भांजे रोहित साहू को मोहरा बनाकर उसके मकान को कब्जा करने की कोशिश की ।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

  • Related Posts

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    *नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच* बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा हमेशा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!