अजीत जोगी के बड़े भाई सत्यरंजन जोगी का कोरोना से निधन

बिलासपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के अग्रज व शासकीय स्नात्तकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. सत्यरंजन जोगी का बीती रात निधन हो गया। प्रो. जोगी कोरोना से संक्रमित हो गये थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। मरवाही के पूर्व विधायक व अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि मेरे बड़े पापा और पापा दोनों में अलौकिक साहस व दृढ़ इच्छशक्ति थी, जो आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरणा देगी।

वे 83 वर्ष के थे। उनका जन्म 25 अप्रैल 1037 में गौरेला में हुआ था। उनके चार बेटे व एक पुत्री हैं जिनमें से एक डॉ. रमन जोगी बिलासपुर मिशन हॉस्पिटल के डायरेक्टर हैं। प्रो. जोगी की पत्नी का देहावसान करीब 10 वर्ष पूर्व हो गया था। ज्ञात हो कि बीते 29 मई को ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हो गया था। चार माह के भीतर उनके भाई के निधन से जोगी परिवार व गौरेला पेन्ड्रा में शोक का माहौल है।

जोगी परिवार के करीब समीर अहमद बबला ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी तबियत खराब होने पर कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कल महादेव हॉस्पिटल व्यापार विहार रोड में भर्ती कराया गया था। देर रात 12.10 बजे उनका निधन हो गया। कोरोना पीडि़त होने के कारण आज सुबह उनका शव हॉस्पिटल से सीधे प्रभु की वाटिका कब्रिस्तान में लाया गया और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंतिम संस्कार किया गया।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!