युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिहा का शिव की नगरी पाली में भव्य स्वागत

युवा मोर्चा सदैव संगठन की अग्रिम पंक्ति में रहकर करता है कार्य

ज्ञानशंकर तिवारी की खास रिपोर्ट

पाली – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिहा के प्रथम आगमन पर शिव की नगरी पाली में भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, आतिशबाज़ी और महामाला के साथ जोशपूर्ण वातावरण बनाया। नगर पंचायत क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति रही।

राहुल योगीराज टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव संगठन की अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करता आया है। चाहे राज्य का 25वां स्थापना दिवस रजत महोत्सव हो या कोई बड़ा कार्यक्रम, उसकी संपूर्ण व्यवस्था युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संभालते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे विपक्ष में रही हो या सरकार में, युवा मोर्चा ने हर स्तर पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर छात्र रहा हूं और पार्टी का प्रवक्ता भी रह चुका हूं।

अब प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में मुझे जो दायित्व मिला है, उसे मैं हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाना है चाहे वह कॉलेज के छात्र हों, स्कूल के विद्यार्थी हों या व्यवसायी युवा। राहुल योगीराज ने मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की एक मजबूत प्रक्रिया है, जिससे वास्तविक मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित होती है। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का काम युवा ही करेंगे। आज का दिन युवा मोर्चा और पाली दोनों के लिए गौरव का क्षण है। वहीं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य युवा मोर्चा ही कर सकता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, कॉलेज छात्र, ग्राम प्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मुकेश कौशिक प्रदेश कार्य समिति सदस्य,विशाल मोटवानी महामंत्री युवा मोर्चा, दिलीप पटेल अध्यक्ष युवा मोर्चा ,राजा डिक्सेना जिलामंत्री,तारकेश्वर पटवा महामंत्री , पार्षद दीप्तिदीपक शर्मा ,अनिरुद्ध जायसवाल,दीपक राजपूत, सुनील साहू, सनी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!