
कोरबा जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुसमुंडा मार्ग पर हसदेव नदी के ऊपर बने रेलवे पुल से एक युवक का शव लटकता हुआ मिला। सुबह-सुबह स्थानीय लोगों की नजर पुल के गार्टर से लटके युवक पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र को दी गई।बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक पुल के निचले हिस्से तक पहुंचा और चुनरी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई विभव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।







Comments are closed.