राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को देसी एवं अंग्रेजी शराब दुकान खुलने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कोरबा- युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी को देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकानों के खुलने का विरोध किया।

निहारिका एवं टीपी नगर में संचालित अंग्रेजी शराब दुकानों के सामने युवा कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और आबकारी मंत्री का पुतला फूॅंका, पुतले में दारू मंत्री लखन लाल देवांगन लिखा हुआ था। इन दोनों जगह युवा नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम भजन का गायन करते रहे। 

युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के दिन भी छत्तीसगढ़ प्रदेश में शराब दुकानें खोले गए। श्री पंकज ने कहा कि साल के 365 दिनों में मात्र 07 दिन शराब की दुकानें बंद रखी जाती है। इसमें भी बीजेपी सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी के साथ मोहर्रम एवं होली में बंद रहने वाले नियम को बदलकर शराब दुकानें खोलने का फरमान जारी किया है। बदले नियम के अनुसार अब गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 02 अक्टूबर गांधी जयंती एवं 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती के दिन अर्थात् साल में मात्र 04 दिन शराब की दुकानें बंद रखा जावेगा। जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने आगे कहा कि जैसे मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर वीबीरामजी रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया गया और अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के दिन हर हमेशा से बंद रखे जाने वाले शराब की दुकानों को खोले जाने के नियम से यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को युगपुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत, विचार, शांति के मसीहा, सत्य और अहिंसा मानवता के कल्याण आदि से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग दिखावे मात्र के लिए ही या मजबूरी में ही याद करते हैं।

युवा कांग्रेस के साथ-साथ महिला कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेस परिवार इस निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं। 

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास ने कहा कि गांधी जी के पुण्यतिथि, जयंती, 15 अगस्त, 26 जनवरी, होली, मोहर्रम, गुरु घासीदास जयंती आदि विशेष धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय महापर्व के अवसरों पर शराब दुकानें बंद रखने की परंपरा हमेशा से रही है। इन परंपराओं को आगे भी निभाते रहते तो क्या गजब हो जाता। क्या छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार शराब बिक्री के ही बलबूते चल रही है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!