बांधाखार (नुनेरा)।पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित एसबीआई किओस्क बैंक के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 43 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सिलयारी निवासी कला बाई पति स्वर्गीय अमोल सिंह के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कला बाई बैंक से पैसे निकालने के बाद पास की दुकान से बाहर निकल रही थीं, तभी तेज़ रफ्तार ट्रेलर के पास से गुजरते समय उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेलर की चपेट में आ गईं। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
📹 देखिए वीडियो: ]
⚠️ चेतावनी: वीडियो में संवेदनशील दृश्य हो सकते हैं।










Comments are closed.