कोरबा में जंगली सुअर का हमला, मणीकंचन केंद्र के चौकीदार गंभीर घायल

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत दर्री सर्किल में जंगली सुअर के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। तहसील कार्यालय के पीछे स्थित मणीकंचन कचरा संग्रहण केंद्र में तैनात 60 वर्षीय चौकीदार लोरिक लाल यादव पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दर्री के नगोईखार श्यामनगर निवासी लोरिक लाल यादव रविवार रात अपनी ड्यूटी पर थे और सोमवार सुबह करीब सात बजे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बकरियां कचरा संग्रहण केंद्र में घुस गईं। बकरियों को बाहर खदेड़ने के लिए वे हाथ में डंडा लेकर थोड़ी दूर जंगल की ओर चले गए।

बकरियों के झुंड में छिपा था जंगली सुअर

बताया जा रहा है कि बकरियों के झुंड में एक जंगली सुअर भी मौजूद था, जिसका अंदाजा चौकीदार को नहीं था। अचानक झुंड से निकलकर सुअर ने उन पर हमला कर दिया और दांतों से गंभीर चोटें पहुंचाईं।

बहादुरी से किया मुकाबला

जान बचाने के लिए लोरिक लाल यादव ने हिम्मत दिखाते हुए डंडे से खुद का बचाव किया और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। कुछ देर की मशक्कत के बाद वे सुअर को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रहे, लेकिन तब तक वे लहूलुहान हो चुके थे। हमले में उनके गले, पीठ, हाथ, जांघ और पैरों पर गहरे घाव आए हैं।

अस्पताल में भर्ती, वन विभाग ने दी सहायता

घटना की सूचना मिलने पर मणीकंचन केंद्र के सुपरवाइजर ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल चौकीदार को ऑटो रिक्शा से मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित को विभाग की ओर से तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई।

इलाके में दहशत

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!