तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

तिल्दा नेवरा: तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर में और खासकर सिंधी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।जानकारी के अनुसार, महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी ने विकास सुखवानी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। संगठन ने उनके समाज सेवा, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय सामाजिक योगदान को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया है।नियुक्ति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित समाज के वरिष्ठजनों और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को बधाई और शुभकामनाएं दी। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर विकास सुखवानी ने संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और पूरे प्रदेश में समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान जिले के कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार…

    Read more

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    पीएम सूर्यघर योजना में शहरी व ग्रामीण हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी- कलेक्टर कृषि चौपाल में किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने और मार्गदर्शन सुदृढ़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    राताखार भूमि पट्टा विवाद हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र 

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस
    error: Content is protected !!