मौत का गोदाम….कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरी…. 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत…एक गंभीरलापरवाही या हादसा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 10 बजे चावल निकालने के दौरान कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक ढह गई, जिससे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर गोदाम से चावल के बोरे निकाल रहे थे। इसी दौरान कमजोर दीवार चावल का भार सहन नहीं कर पाई और एक के बाद एक दो दीवारें गिर गईं। हादसे में होली सिंह और वेद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माने सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मलबा हटवाकर यह सुनिश्चित किया कि कोई अन्य मजदूर दबा न रह गया हो। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर भेजा गया।

घटना के बाद कोल्ड स्टोरेज परिसर के बाहर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। मृतक मजदूरों के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बताया कि मृतक मजदूरों को प्रोविडेंट फंड के नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। वहीं एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जांच जारी है।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!