आगामी 4 फरवरी को कर्मइतेपुर में होगा विराट निरंकारी संत समागम, सैकड़ों निरंकारी संत देंगे सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश

अम्बेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्मइतेपुर में आगामी 4 फरवरी को एक विराट निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से आर.बी. चौहान के निवास स्थान पर संपन्न होगा, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में निरंकारी संत सहभागिता करेंगे।समागम की जानकारी देते हुए ब्रांच सुजावलपुर के मुखी संजय कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण हेतु सत्य एवं ब्रह्मज्ञान का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाना है, ताकि लोग ब्रह्मज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात कर व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन को सार्थक बना सकें और विश्व बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ किया जा सके।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा तथा दोपहर 2 बजे मंगलाचरण के उपरांत इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु पधारे श्री अवि कुमार आशीष जी के मुखारविंदु से सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश को प्रवचन एवं विचारों के माध्यम से श्रद्धालुजन श्रवण करेंगे।समागम के दौरान दर्जनों निरंकारी संतों द्वारा भजन, विचार एवं आध्यात्मिक संदेश प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की समुचित व्यवस्था भी की गई है।ग्राम कर्मइतेपुर निवासी सुनील कुमार ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!