खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के पास हुई। विवाद स्टॉप बस को साइड न देने को लेकर शुरू हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। बहोरन सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपियों ने कहा कि अगर वह दोबारा सामने आया तो उस पर गाड़ी चढ़ा देंगे और लोग इसे हादसा समझेंगे। घटना के बाद खदान प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल चालक बहोरन सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया गया, जिसकी जांच कंपनी ने अल्कोहल मीटर से की। जांच में अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। बहोरन सिंह ने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता और उस पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया गया। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने बहोरन सिंह को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में बहोरन के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल NCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    बिलासपुर/माह-ए-रमजान के पवित्र अवसर पर रजा यूनिटी फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की टीम द्वारा मोहल्ला चाहटीडीह,…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!