महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, अपराध दर्ज

कोरबा 21 अगस्त। कोरबा जिले में बुधवार को महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया। साथ महिला अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की गई। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के आमापाली गांव की है।

दरअसल, सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम 6 गाड़ियों में गांव में दबिश दी। यहां शंकर खड़िया के घर से करीब 22 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान शंकर को वाहन में ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए टीम पर पथराव कर दिया। टीम में शामिल महिला नगरसेन रंजीत बघेल के साथ कुछ महिलाओं ने धक्का-मुक्की भी की। ऐसे में टीम को शंकर खड़िया को छोड़कर वापस लौटना पड़ा। इस घटना के बाद आबकारी टीम ने उरगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों का भी आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने उनके साथ हाथापाई की है। इस पूरे मामले में प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आबकारी अधिकारी आशा सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सोमवार को करतला थाना क्षेत्र के सेंद्रीपाली गांव में भी महुआ शराब की बिक्री को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की थी।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!