कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल आगे की कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि सफेद कलर की महेंद्रा बोलेरो न्यूओ वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजे 8333 में कोरबा सीतामणी मुख्य मार्ग निवासी गौरव अग्रवाल सवार थे जो वाहन चला रहे थे। गौरव पेशे से व्यापारी हैं और किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे जहां से वापस लौटते समय भारतमाला मुख्य मार्ग गुमिया के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद उसे काफी चोंटे आईं और राहगीरों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

लोगों की मानें तो वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जो अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल संबंधित हरदी बाजार थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। हरदीबाजार थाने में पदस्थ एएसआई कृपा शंकर दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलती ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल का हाल-चाल जाना। बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज थी और अचानक झपकी आने के कारण यह घटना सामने आई है। इस घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को थाना लाया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि गौरव अग्रवाल को चोट आई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर गया है जहां उनका उपचार अभी जारी है।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!