राइसग्राम प्रदर्शन के तहत कृषि अधिकारियों ने खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान रोपे, किसानों को कतार रोपण के तकनीक से कराया अवगत

विशेष संवाददाता – ज्ञान शंकर तिवारी (पाली)

कोरबा/पाली:-कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (अनाज) योजना के तहत खरीफ वर्ष 2025- 26 के लिए राइसग्राम क्लस्टर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत पाली विकासखंड के 50 हेक्टेयर में इस प्रदर्शन का लक्ष्य आबंटन हुआ है। प्रदर्शन आयोजन हेतु ग्राम नवापारा, पुलालीकला और मुंढाली के लगभग 50 किसानों को उक्त महत्वाकांक्षी योजना के लिए चयनित किया गया है। जहां ब्लाक कृषि अधिकारियों ने जाकर खेतों में कतार रोपण कर किसानों को इस तकनीक से अवगत कराया गया।राइसग्राम क्लस्टर प्रदर्शन एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकों के जरिए धान की खेती में बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता हासिल करने में मदद करना है। इस योजना के तहत एमटीयू 1156 किस्म के धान बीज 75 किलो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों के प्रदर्शन रकबा अनुसार उपलब्ध कराया गया है। इस किस्म को क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु के लिए उपयुक्त माना जाता है। वर्तमान में इन गाँवों में जोर- शोर से चल रहे धान की रोपाई के दौरान बीते 2 अगस्त को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाली अजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नवापारा गाँव का दौरा किया। टीम में शामिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ) एम.एस. गोंड, नवीन कुमार जायसवाल, महेश कुमार और प्रदर्शन प्रभारी ए. एल. मरकाम ने राइसग्राम प्रदर्शन के लिए चयनित खेतों का जायजा लिया और वहाँ कतार रोपण (लाइन रोपाई) की तकनीक का उपयोग कर रही महिला किसानों से मुलाकात की। टीम ने न केवल खेतों में जाकर धान की रोपाई का निरीक्षण किया, बल्कि महिला किसानों को कतार रोपण की तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान की रोपाई की और उपस्थित किसानों को इस उन्नत तकनीक के फायदे बताए। कतार रोपण से न केवल खेती में समय और मेहनत की बचत होती है, बल्कि फसल की पैदावार भी बढ़ती है। किसानों को प्रोत्साहित करते हुए टीम ने इस योजना के तहत उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएँ और अनुभव साझा किए, जिनका समाधान मौके पर ही सुझाया गया।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!