रायपुर जनसंपर्क दफ्तर में गुंडागर्दी पत्रकारिता की आड़ में अपर संचालक से अभद्रता मारपीट तोड़फोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क कार्यालय रायपुर में विभागीय अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ अभद्रता मारपीट गाली गलौज तोड़फोड़ और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्रकारिता की आड़ में सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने इसकी कड़ी निंदा की है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के अधिकारी कर्मचारी राज्यव्यापी विरोध आंदोलन करेंगे।

सोची समझी साजिश है हमला

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय नवा रायपुर में हुई इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। तंबोली ने कहा कि यह सिर्फ एक जनसंपर्क अधिकारी पर हमला या शासकीय कार्य में बाधा का मामला नहीं है बल्कि यह पूरे जनसंपर्क विभाग की संस्थागत गरिमा पर सीधा आघात है।तंबोली ने इस घटना को योजनाबद्ध और सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि हमलावरों का एक साथ शासकीय कार्यालय में घुसना वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्रता करना सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करना और खुलेआम धमकियां देना साफ दर्शाता है कि कुछ असामाजिक तत्व पत्रकारिता की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं।

सीएम से कठोर कार्रवाई की मांग

संघ के अध्यक्ष तंबोली ने स्पष्ट किया कि जनसंपर्क विभाग शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करता है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी पूरी निष्ठा से काम करते हैं और पत्रकारों के हित में भी तत्पर रहते हैं। ऐसी स्थिति में पत्रकारिता के नाम पर कानून को हाथ में लेने वाले इन असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अत्यंत जरूरी है।जनसंपर्क अधिकारी संघ ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ अधिकारी की व्यक्तिगत गरिमा पर नहीं बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है। संघ ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन पर भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

कार्यवाही नहीं हुई तो होगा आंदोलन 

तंबोली ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को याद दिलाया कि वे जनसंपर्क विभाग के भी भारसाधक मंत्री हैं। उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि वह इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षा व संरक्षण प्रदान करें। संघ ने यह भी तय किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। संघ के अध्यक्ष तंबोली ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जनसंपर्क विभाग का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी राज्यव्यापी विरोध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!