एसपी के मार्गदर्शन में सड़कों पर उतरे ASP-CSP, मॉडिफाई साइलेंसर वाली 8 बाइक जप्त

कोरबा।शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जहां एक ओर पुलिसिंग व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है, वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी स्वयं सड़कों पर उतरकर नगर में सीधी निगरानी रख रहे हैं।

अपराधों और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की शाम नगर भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान एएसपी और सीएसपी ने यातायात अमले के साथ मिलकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान तेज और कानफोड़ू आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले कुल 8 मोटरसाइकिल चालकों को पकड़ा गया, जिनमें से 6 मामले टीपी नगर चौक एवं 2 मामले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज किए गए। सभी 8 मोटरसाइकिलों को मौके पर ही जप्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मॉडिफाई साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन के लिए भी असुविधा और खतरे का कारण बनते हैं। सभी प्रकरणों में विधिवत कार्रवाई करते हुए चालकों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान यातायात मनोज राठौर,एएसआई ईश्वरी लहरें, रामनारायण रात्रे सहित संतोष सिंह खटकर एवं अन्य यातायात पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!