डॉ.पवन कुमार सिंह की सतत निगरानी में तुमान धान उपार्जन केंद्र बना किसानों के भरोसे की पहचान,17 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी

डॉ.पवन कुमार सिंह की सतत निगरानी में तुमान धान उपार्जन केंद्र बना किसानों के भरोसे की पहचान,17 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी 

       धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत धान खरीदी कार्य पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक ग्राम तुमान का धान उपार्जन केंद्र आज पारदर्शिता,अनुशासन और किसान हितैषी व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।

समर्थन मूल्य और टोकन व्यवस्था से किसानों को राहत

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा ₹2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य पर टोकन प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। इस व्यवस्था से किसानों को समयबद्ध, व्यवस्थित और परेशानी मुक्त तरीके से धान विक्रय का अवसर मिल रहा है।

     निरंतर निरीक्षण से मजबूत हुई व्यवस्थाएं

 तुमान धान संग्रहण केंद्र में कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन कुमार सिंह द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वे किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सुधार सुनिश्चित करते हैं। उनके सक्रिय मार्गदर्शन से केंद्र की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ हुई है।

      आंकड़ों में सफलता की कहानी

अब तक केंद्र में 280 किसानों से 17,052.80 क्विंटल धान की सफल खरीदी की जा चुकी है। टोकन कटाने के बाद हल्का पटवारी द्वारा सत्यापन और नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए जाने से पूरी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी हुई है।

           किसानों ने जताया संतोष 

उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों ने बताया कि धान तौल, भुगतान प्रक्रिया और अन्य सुविधाएं संतोष जनक हैं। कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक होने से किसानों में विश्वास और संतुष्टि का भाव दिखाई दे रहा है।

              आदर्श केंद्र की पहचान

 पोंडी उपरोड़ा विकासखंड का तुमान धान उपार्जन केंद्र आज न केवल शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा है, बल्कि किसानों के विश्वास को भी लगातार मजबूत कर रहा है। कुल मिलाकर यह केंद्र किसान हित में एक प्रेरणादायक, भरोसेमंद और सकारात्मक पहल के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!