
बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार लोहे के चाकू भी बरामद किए गए हैं। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका के चलते दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को महाराणा प्रताप चौक के पास दो युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहे थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो नग लोहे के धारदार चाकू जब्त किए गए।पुलिस ने इस मामले में शेरा मिरी (33 वर्ष), पिता झुराराम, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा तथा अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष), पिता होरीलाल, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।इसके अतिरिक्त क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमन बघेल (23 वर्ष), पिता बाबूराम तथा मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष), पिता लक्ष्मण पुरी, दोनों निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।








Comments are closed.