नाबालिग को डराकर जेवरात हड़पने वाले दो युवक गिरफ्तार

कोरबा। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने पड़ोस में रहने वाले एक सेवानिवृत्त सब इंजीनियर के नाबालिग पुत्र को डरा-धमका कर उसके घर से सोने-चांदी के कीमती जेवरात मंगवा लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित पिता ने अलमारी की जांच के दौरान जेवरात गायब पाए और बेटे से सख्ती से पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। भंडारी चौक निवासी हृदय नारायण सिंह आरईएस विभाग से सेवानिवृत्त सब इंजीनियर हैं। उनके नाबालिग पुत्र को अगस्त महीने में मोहल्ले के ही दो युवकों ने डरा-धमका कर अपने कब्जे में ले लिया और घर से जेवरात लाने का दबाव बनाया। भयभीत नाबालिग ने डर के चलते घर की अलमारी से धीरे-धीरे जेवरात निकालकर दोनों युवकों को सौंप दिए।

कुछ दिनों पूर्व जब हृदय नारायण सिंह ने अपनी अलमारी का लॉकर खोला तो उसमें रखे कीमती जेवर गायब पाए। जब परिजनों से पूछताछ की गई तो कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार बेटे से पूछताछ करने पर पूरा मामला उजागर हुआ। नाबालिग ने बताया कि मोहल्ले के बाबू जायसवाल (19 वर्ष) पिता रामकुमार जायसवाल एवं प्रदीप कुमार पिता संजय कुमार ने उसे डरा-धमका कर सोना चांदी की डिमांड की थी। भयभीत होकर उसने सारा जेवरात उन्हें सौंप दिया था।

इसके बाद हृदय नारायण सिंह ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 308 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!