सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, घायलों में दो की हालत गंभीर

कोरबा। जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में चार लोग सवार थे जिनमें से मृतक धनपत यादव एवं इंद्रजीत नेटी हैं। घायलों में उदयपाल नेटी व रामकुमार पटेल उर्फ़ पप्पू पटेल शामिल हैं। बताया गया कि इंद्रजीत नेटी के परिचय में ग्राम पुटा में शादी का आयोजन था, जिसमें शामिल होकर वे वापस ग्राम सरमा आ रहे कि तभी केंदई के पास दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। सभी के परिजन को मोरगा पुलिस द्वारा सूचना दी गई जो मोरगा औऱ कोरबा मेडिकल कालेज पहुंचे। कार क्रमांक सीजी12 एएल 4778 और सीजी 04 एनआर 2220 इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने दोनों कार को जप्त कर लिया है।

  • Related Posts

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    दुरपा रोड मंदिर में अगले दिन दोपहर से भंडारा कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में यहां के पीएच रोड स्थित नहर पुल से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। कई…

    Read more

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

      महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी से केराझरिया (पाली) में आयोजित होने वाले आस्था ,कला ,एवं समृद्धि का महापर्व 2 दिवसीय पाली महोत्सव में महाशिवरात्रि पर्व के दिन मेरा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

    आंध्र समाज स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया

    आंध्र समाज स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया

    सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, घायलों में दो की हालत गंभीर

    सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, घायलों में दो की हालत गंभीर

    नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, मेजर शील्ड से सम्मानित

    नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, मेजर शील्ड से सम्मानित
    error: Content is protected !!