मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

कोरबा के सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रक चालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बरमपुर निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक फाटक के पास खदान से सटे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद वह खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़ा था। फाटक पर तैनात गेटमैन ने घायल युवक को देखा और तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

युवक का दाहिना पैर कटा

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि इस हादसे में युवक का दाहिना पैर कट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। युवक अभी बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या के इरादे से मालगाड़ी के सामने छलांग लगाई थी या यह एक दुर्घटना थी।

  • Related Posts

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

     सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू* कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट…

    Read more

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    कोरबा मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    error: Content is protected !!