छत्तीसगढ़: करंट लगने से TI की मौत, पुराने घर में करंट प्रवाहित तार से छू गया था हाथ

जशपुर। जिले के थाना नारायणपुर में पदस्थ थाना प्रभारी राम साय पैकरा की सरगुजा जिले के सूर में करंट लगने से मौत हो गई। वे अपने गृहग्राम में पुराने घर में लटक रहे खुले तार के संपर्क में आ गए। जब तक उन्हें तरंगित तार से अलग किया गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राम साय पैकरा (55 वर्ष) अवकाश पर गृहग्राम सूर आए थे। वे रविवार 27 जुलाई को घर में सीपेज ठीक कराने के लिए अपने पुराने मकान में जरूरत का सामान ढूंढ रहे थे। पुराने घर में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण उनका हाथ खुले तरंगित तार के संपर्क में आ गया और वे तार से चिपक गए।

पत्नी ने छुड़ाया, हो गई मौत

बिजली के तार से चिपककर राम साय पैकरा जमीन पर गिर गए। उन्हें खोजते हुए उनकी पत्नी पुराने घर में पहुंची, जहां उन्होंने राम साय को जमीन पर गिरे हुए देखा। उनका हाथ तरंगित तार से चिपका हुआ था और तार से चिनगारी निकल रही थी। उनकी पत्नी ने झाड़ू से मार कर बिजली के तार को अलग किया गया।

आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीतापुर हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। सीतापुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

निरीक्षक राम साय पैकरा इसके पूर्व कोरिया सहित अन्य जिलों में सेवाएं दे चुके हैं। जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने राम साय पैकरा के निधन पर शोक जताया है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!