
गेवरा क्षेत्र से जुड़ा है मामला
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जिले में संचालित कोयला खदानों में गड़बडिय़ां पहले भी हो रही थी और अब भी जारी है। एक के बाद एक इसका खुलासा हो रहा है। पिछली रात दीपका पुलिस ने संदेह के आधार पर कोयला लोड तीन गाडिय़ों को पकड़ा। प्रक्रियाओं की पूर्ति के लिए दोपहर तक ये थाने की परिसर में रही। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मामला कोयला चोरी का नहीं बल्कि कुछ खामियों से जुड़ा हुआ है। दस्तावेजों को हमने एसईसीएल से वेरिफाई करा लिया है, उक्तानुसार आगे फाइल बढ़ाई जाएगी।
वहीं अन्य जानकारी में कहा गया कि पकड़ी गई गाडिय़ों में से एक गेवरा के लोडिंग इंस्पेक्टर की बताई जा रही है। और तो और नियम विरूद्ध तरीके से उसके द्वारा रोड सेल में डीओ भी लगाया जा रहा है। हरियाणा की एक पार्टी की भूमिका भी इस खेल में है।







Comments are closed.