मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल आरोपियों से बरामद

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली कोरबा क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.02.2026 की रात्रि लगभग 10:30 से 11:30 बजे के मध्य अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BU 8550) को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब पाई गई, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।

गिरफ्तार आरोपीगण

01. शुभम खत्री, पिता स्व. अनिल खत्री, उम्र 23 वर्ष, निवासी – संजय नगर, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

02. आकाश मेहर, पिता अनुप मेहर, उम्र 28 वर्ष, निवासी – साकिन लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

03. राकेश यादव, पिता शंकर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी – साकिन लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

बरामदगी

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

उक्त आरोपियों को दिनांक 07.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 20.02.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    कोरबा।आज छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कोरबा जिला आज सामाजिक समरसता और संवेदनशील शासन का साक्षी बना। जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित…

    Read more

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शहर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित
    error: Content is protected !!