कोरबा का ये मोहल्ला बना ‘मौत का अड्डा’! गांजा-गोली के नशे में धुत लड़कों ने मासूम को सरेआम गोदा

कोरबा : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है.जहां दो युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.घटना के बाद परिजन घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी PWD रेस्ट हाउस के पीछे की सोमवार की दोपहर 3 बजे अपने घर के पास खेल रहे किशन गोस्वामी पर रेलवे स्टेशन मार्ग पर रहने वाले मिठू साहू और अंकित ठाकुर मोहल्ले में आकर गुंडागर्दी करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल नबालिग के दादा ने बताया दोनों युवक जान से मारने की नीयत से चाकू से पेट पर हमला कर दिया बचने के लिए हाथ सामने किया इस दौरान चाकू हाथ में लगा नहीं तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था.

बताया जा रहा की मारपीट करने वाले युवक अक्सर बस्ती में दहशत मचाते रहते हैं और उनके हरकतों से बस्ती के लोग भी परेशान हैं.

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है.सीतामढ़ी इलाके में दारू, गांजा, नाइट्रो-10 गोली, अंटागोली (मधु मुनक्का), बोनफिक्स जैसे नशा के समान आसानी से उपलब्ध हो जाता है जिसके कारण इलाके में आए दिन मारपीट, छेड़खानी, चाकू बाजी की घटना सामने आते रहती है .

पूर्व में कई बार ऐसी घटना घट चुकी है.साल में दर्जन भर से ज्यादा घटना सामने आती है वहीं पुलिस की कई मामलों में गंभीरता नहीं दिखती है.नशे के सामान बेचने वालों के ऊपर कार्रवाई नहीं करती है, यही वजह है कि इस तरह की घटना सीतामढ़ी इलाके में आम हो गई है.

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट करने वालों की तलाशी शुरू कर दी गई है बहुत जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    कोरबा।आज छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कोरबा जिला आज सामाजिक समरसता और संवेदनशील शासन का साक्षी बना। जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित…

    Read more

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शहर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित
    error: Content is protected !!