कोरबा में दो जगह सांपों का कहर! स्कूल में बेंच के नीचे मिला 8 फीट का अजगर, तो घर के तबेले में निकला जहरीला नाग – मचा हड़कंप

कोरबा। जिले में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर सांप निकलने की घटनाओं से दहशत फैल गई। एसईसीएल स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नौवीं कक्षा की एक छात्रा के बेंच के नीचे 8 फीट लंबा अजगर कुंडली मारकर बैठा मिला! अजगर की फुंकार सुनते ही बच्चों की चीखें गूंज उठीं और पूरा क्लासरूम खाली करा लिया गया।स्कूल प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग और स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सर्पमित्र उमेश यादव और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े ही साहस से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्कूल में राहत की सांस ली गई।वहीं दूसरी ओर, बालको नगर के जामबहार इलाके में शुक्रवार देर रात एक घर के तबेले में 5 फीट लंबा जहरीला नाग (कोबरा) निकल आया। घर मालिक सुनील उरांव ने बताया कि बर्तनों के पास अचानक सांप दिखा तो घर में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही सर्पमित्र सोमैया पांडेय और उमेश यादव की टीम ने मौके पर पहुंचकर आक्रामक कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया गया कि यह भारतीय कोबरा (Indian Spectacled Cobra) था, जिसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है। बाद में सांप को वन विभाग के हवाले कर जंगल में छोड़ा गया।

लोगों से अपील: बारिश और नमी के मौसम में सांप घरों और स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!