हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने में नहीं दिलचस्पी, जिले में महज 18 प्रतिशत वाहनों में ही लगी है नई प्लेट

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने में नहीं दिलचस्पी, जिले में महज 18 प्रतिशत वाहनों में ही लगी है नई प्लेट

कोरबा। प्रदेश में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य है, लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी जिले में महज 18 प्रतिशत वाहनों में ही नई प्लेट लगी है। कार्रवाई में ढील की वजह से वाहन मालिक लापरवाही बरत रहे हैं।छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 माह पहले दिसंबर 2024 में सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया है। वैसे प्रदेश में 1 अप्रैल, 2019 के बाद खरीदे गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन के साथ एचएसआरपी लग रहा था। वहीं उक्त अवधि से पहले खरीदे गए वाहनों में ही पुरानी प्लेट लगी है। सरकार ने एचएसआरपी लगाने अवधि तय की थी। जिले में नई प्लेट लगाने ट्रांसपोर्टनगर सहित अन्य क्षेत्र में फिटमेंट सेंटर खोले गए, जहां शुरुआत में वाहन मालिकों की ऐसी भीड़ थी कि पांव रखने की जगह नहीं रहती थी। भीषण गर्मी में भी लोग नई प्लेट लगवाने खड़े रहते थे, लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि सेंटर अब खाली हैं। 10 माह के दौरान जिले में नई प्लेट लगाने के दायरे में आ रहे कुल 2 लाख 65 हजार 812 वाहनों में अब तक 45 हजार 653 वाहन अर्थात 18 प्रतिशत वाहनों में ही एचएसआरपी लग पाया है। बाकी 82 प्रतिशत वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट लगाकर चलाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग ने तय अवधि के बाद कार्रवाई शुरू की थी तो फिटमेंट में लोग नई प्लेट लगवाने पहुंच रहे थे, लेकिन कार्रवाई में ढील देते ही लोग भी लापरवाही बरतने लगे हैं। फिटमेंट सेंंटर के कर्मचारियों ने बताया कि एचएसआरपी की अनिवार्य घोषित होने के बाद शुरुआत के दिनों में प्रतिदिन औसतन 12 सौ लोग नई प्लेट लगवाने पहुंच रहे थे। तब कर्मचारियों के पास दिनभर सांस लेने की फुर्सत नहीं रहती थी। वहीं अब दिनभर वाहन मालिकों के आने का इंतजार करना पड़ता है, मुश्किल से 200 लोग पहुंचते हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    बलरामपुर/कुसमी: छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। दुर्ग जिले में हालिया कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अफीम…

    Read more

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष
    error: Content is protected !!