भारी बारिश से पुल व सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी, दुर्घटना की बनी हुई है आशंका, 15 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर पड़ रहा आना जाना

भारी बारिश से पुल व सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी, दुर्घटना की बनी हुई है आशंका, 15 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर पड़ रहा आना जाना

कोरबा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत सरमा से पनगवां तक सड़क का निर्माण कराया गया है। इस मार्ग पर बनाया गया पुल व सड़क पिछले दिनों हुई बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर आने-जाने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सरमा से ग्राम पंचायत पनगवां तक पीएमजीएसवाई के तहत सड़क का निर्माण कराया गया है। गत दिनों हुई तेज तेज बारिश से मार्ग पर स्थित नाले में पानी का बहाव काफी तेज हो गया। पानी के तेज बहाव को पुल नहीं झेल सका और पुल के साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। मुख्य मार्ग होने के कारण कई गांव प्रभावित हुए हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा एक छोटा रपटा ही बना कर खाना पूर्ति कर दिया गया था,जिसके ऊपर से पानी जा रहा था। अब पुलिया के नींव में भी दरार आने लगी है और साइड वॉल बह गया है। ऐसे में विभाग के ठेकेदार को बेहतर और टिकाऊ पुलिया निर्माण करना चाहिए। इस पुल से होकर आवागमन न करें, रपटा पुरी तरह जर्जर हालत में है और कभी भी हादसा हो सकता है। कोटवार को भी मुनादी कराने व उक्त मार्ग को बंद करने के लिए ग्रामीणों से अपील की गई है। फिलहाल पनगवां के ग्रामीणों को कोरबी रविवारीय साप्ताहिक बाजार एवं अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए पंचायत जल्के होकर 15 किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि बारिश तक सड़क व पुलिया का पुनर्निर्माण होना संभव नहीं है। बारिश के बाद पंचायत की पुल व सड़क निर्माण को लेकर पहल की जाएगी। तब तक ग्रामीणों को जल्के होकर ही आवागमन करना होगा। इससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!