छत्तीसगढ़: कोरबा समेत 16 जिलों में 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी; 30 को समाप्त हो जाएगा रेनी सीजन

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरबा, रायगढ़, नारायणपुर सहित 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है और कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्व-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर, रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों की तुलना में सोमवार को राज्य में औसत वर्षा बेहतर रही। सबसे अधिक 60 मिमी बारिश चंद्रपुर में रिकॉर्ड की गई है।

बारिश पर ब्रेक लगने से गर्मी-उमस बढ़ी

पिछले तीन दिनों से पूरे छत्तीसगढ़ में कोई खास बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते रायपुर सहित अन्य जिलों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। आज भी तेज धूप और उमस रह सकती है। हालांकि, बीच-बीच में हल्की फुहारें या रिमझिम बारिश होती रहेगी।

30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा रेनी सीजन

राज्य में एक जून से प्रारंभ रेनी सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा, मगर छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई में वक्त है।सितंबर में अब आठ दिन शेष है और इस अवधि में होने वाली बारिश रेनी सीजन के कोटे में शामिल होगी। इसके बाद गिरने वाला पानी पोस्ट मानसून की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।

बलराम में सबसे ज्यादा बारिश, बेमेतरा में सबसे कम

प्रदेश में अब तक 1072.6 मिमी बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 495.1 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 51% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1473.7 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 55% ज्यादा है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!