जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो का आवागमन जारी है। सभी प्रकार के गाड़ियों का आवागमन जारी है।परंतु ये अंडर ब्रिज इन बेढंग बनाया गया है की अंधा मोड़ है अंदर। मोड़ पे सामने से आने वाली गाड़ी बिलकुल भी नहीं दिखाई पड़ती है।यदि कोई ओवर स्पीड से बिना हॉर्न बजाए हुए सामने से आए तो निश्चित ही भारी दुर्घटना हो जाएगी। अंडर ब्रिज में किसी प्रकार का लाइट भी नही लगाई गई है।बस एक हेलोजन बाहर साइड लगा दिया गया है। शासन की इस लापरवाही निर्माण के कारण न जाने कितनी की जान जा सकती है।
Reported by Md Atif iqbal









Comments are closed.