माओवादियों की साजिश का शिकार हुआ ग्रामीण, प्रेशर IED विस्फोट में दोनों हाथों में आई चोट।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – माओवादियों की एक और कायराना हरकत ने एक निर्दोष ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया। उसूर क्षेत्र के गुंजेपर्ती गांव में सोमवार सुबह हुए प्रेशर IED विस्फोट में एक 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, प्रमोद ककेम, निवासी ईलमिडी, जो अपने रिश्तेदार के घर गुंजेपर्ती गया हुआ था। आज सुबह करीब 8 बजे नहाने के लिए गांव के पास के नाले की ओर गया था। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथों की हथेलियों में गंभीर चोटें आई हैं।घटना के तुरंत बाद घायल युवक को प्राथमिक इलाज दिया गया, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उसूर भेजा गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।इस घटना के बाद सुरक्षा बलों और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि जंगल या अति- संवेदनशील इलाकों में आने- जाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नजर आए तो बिना देर किए नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा बल कैंप को सूचना दें।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान
    error: Content is protected !!