गुम इंसान दर्ज कराने वाला  ही निकला हत्यारा

अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ने में, थाना जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

कोरबा :- इस प्रकार है कि दिनांक 18/10/25 को सूचक भरत लाल राठौर थाना उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया की दिनांक 16,10,25 की दरमियानी रात सूचक की पत्नी सरस्वती राठौर उम्र 48 वर्ष बिना बताए घर से कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी। 

दौरान दिनांक 18/10/ 25 को सूचक की पत्नी सरस्वती राठौर का मृत शरीर गांव के तालाब में डूबा हुआ मिलने से प्रकरण में मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच दौरान मृतिका के गले में दो ईट रस्सी से बंधा हुआ पाया था। मृतिका की शव का पोस्टमार्टम कराया गया मृतिका के परिजनों का बारीकी से पूछताछ करने पर बताएं कि मृतिका की पति भरत राठौर बहुत अत्यधिक शराब गांजा का सेवन करता था 

जिससे मृतिका बहुत परेशान थी जो अपने पति को बार -बार नशा करने से मना करती थी पर भरत राठौर अपनी पत्नी की बात को नहीं मानता था और हमेशा उससे मारपीट करता था।  आरोपी द्वारा हत्या कर शव को छुपाने का साक्ष्य पाए जाने से प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में विवेचना के दौरान आरोपी भरत राठौर को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया 

कि पत्नी के द्वारा आरोपी को बार-बार नशा करने से मना करने व उसके चिड़चिड़ापन होने से गुस्से में आकर तालाब के पानी में डूबा कर हत्या करना व उसके गले में ईट को बांधकर शरीर को पानी के अंदर छुपाना जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.10.2025 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!