नवविवाहिता की सड़क हादसे में मौत, 1 साल पहले हुआ था लव मैरिज, पति और देवर घायल– जिले में एक नवविवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी पूजा केवट ने एक साल पहले कल्याणपुर निवासी राहुल साहू से प्रेम विवाह किया था। 9 अगस्त की रात पूजा अपने पति राहुल (25) और देवर प्रकाश साहू (24) के साथ बिलासपुर से लौट रही थी। वे अकलतरा ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों गिर गए। हादसे में पीछे बैठी पूजा केंवट के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक साल पहले हुई थी लव मैरिज शादी

राहगीरों की मदद से उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे राहुल साहू और प्रकाश साहू भी घायल हो गए, दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दी गई।बताया जा रहा है कि पूजा केवट ने करीब एक साल पहले राहुल साहू से प्रेम विवाह किया था। वह बिलासपुर में अपनी बहन से मिलने गई थी। वहां से लौटते समय यह दुखद हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पूजा और राहुल के बीच अक्सर अनबन की खबरें थीं। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से पूजा का अपने मायके वालों से संपर्क काफी कम हो गया था। घटना के बाद मृतका के पिता सुखीराम ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसे सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। परिजनों ने गहराई से जांच की मांग की है।

तहसीलदार की उपस्थिति हुआ पोस्टमार्टम

परिजनों की शिकायत पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया। तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज किए और डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच, मौका मुआयना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे सड़क दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा कि धारा 194 बीएनएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!