कोरबा का रहस्यमयी गांव, जहां घरों के सामने नहीं होते दरवाजे…डेढ़ सौ साल पुरानी मान्यता

  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक ऐसा गांव है, जहां लोग आज भी अदृश्य शक्तियों के डर में जीते हैं। इस गांव का नाम भटगांव है, जो कोरबा मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव के कई पुराने घरों में सामने की तरफ दरवाजा ही नहीं होता।

डेढ़ सौ साल पुरानी मान्यता

भटगांव के बुजुर्गों के मुताबिक, यह मान्यता करीब डेढ़ सौ साल पुरानी है। गांव में एक समय ऐसा डर फैल गया था कि प्रेत आत्माएं घरों में घुसकर उत्पात मचाती थीं। लोगों को हर वक्त किसी अनहोनी का डर सताता था। हालात इतने भयावह हो गए कि ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर यह फैसला लिया कि अब घरों के दरवाजे सामने की बजाय पीछे की तरफ बनाए जाएंगे।

जंगली जानवरों से जुड़ा है एक और कारण

 के अनुसार, उस दौर में इलाके में जंगली जानवरों का भी आतंक था। शाम ढलते ही खूंखार जानवर गांव में घुस आते थे और कई बार ग्रामीणों पर हमला कर चुके थे। पीछे की ओर दरवाजा रखने से न सिर्फ अदृश्य शक्तियों का भय कम हुआ, बल्कि जंगली जानवरों से भी सुरक्षा मिली। इसके बाद यह परंपरा गांव में बसती चली गई।

आज भी दिखती है दहशत की छाया

आज भले ही नई पीढ़ी शहरी अंदाज में मकान बना रही हो, लेकिन पुराने घरों की बनावट अब भी लोगों को हैरान कर देती है। भटगांव से आगे परसाखोला पिकनिक स्पॉट जाने वाले पर्यटक भी इस रास्ते से गुजरते समय घरों को देखकर चौंक जाते हैं। आमतौर पर घरों के सामने दरवाजा होता है, लेकिन यहां कई मकानों में यह नजर ही नहीं आता।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!