पाली पटेल समाज के बहुप्रतीक्षित मांग पर लगी मुहर, 21 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का नपं अध्यक्ष अजय ने किया भूमिपूजन

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

कोरबा/पाली:- पाली नगर पंचायत में पटेल समाज की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि पटेल समाज के लिए एक सर्वसुविधा युक्त भवन निर्माण कराया जाए, उक्त मांग को ध्यान में रखते हुए शासकीय अनुदान से 21 लाख रु की राशि शासन द्वारा प्रदान की गई है, उक्त कार्य का आज विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा किया गया, ज्ञात हो कि पाली नगर में पटेल समाज की बाहुल्यता है और पटेल समाज राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, उक्त भवन की मांग पूर्व होने से समाज में हर्ष है क्योंकि उसी स्थान पर कुछ दिनों पूर्व माता शाकंभरी का भव्य मंदिर निर्माण एवं स्थापना किया गया है जहां भवन निर्माण हो जाने से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने में आसानी होगी, इस भूमिपूजन अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद उमेश चंद्रा (बंटू),पार्षद बबलु पटेल,पार्षद दीप्ति दीपक शर्मा,पार्षद आशा समीन पटेल,पार्षद ज्योति ऊईके,मुरली मनोहर पटेल,दीपाली राय,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा आदि प्रमुख से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!