कोरबा: किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ट्रक मालिक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू; उद्योगों को कोयला सप्लाई बंद

कोरबा। जिले में ट्रक-ट्रेलर मालिक सेवा समिति ने कोल ट्रांसपोर्ट के किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को समिति ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर SECL खदानों से स्थानीय उद्योगों तक कोयला परिवहन में किराए दर की समस्या से अवगत कराया है।

समिति का कहना है कि वर्तमान किराए दर से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। साल 2023 से स्थानीय उद्योगों की ओर से कोयला परिवहन के लिए किराए दरों में कटौती की गई है। इसके विपरीत वाहन संचालन से संबंधित सामान जैसे पार्ट्स, टायर और डीजल की कीमतों में 15 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

इस तरह ट्रक-ट्रेलर मालिक सेवा समिति ने भाड़े में वृद्धि की मांग की है।

इन खदानों में आंदोलन

ट्रक-ट्रेलर मालिक सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र दास ने बताया कि इस आंदोलन में 1000 से अधिक ट्रक मालिक शामिल हैं। वे अपने वाहन खड़े कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह आंदोलन कोरबा जिले के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और मानिकपुर खदानों में चल रहा है। इससे औद्योगिक संयंत्रों में कोयला सप्लाई प्रभावित हो रही है। 

डीजल के दाम बढ़े, लेकिन किराए दर कम

ट्रक मालिकों का कहना है कि लगातार डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। ट्रक ड्राइवरों का वेतन भी काफी बढ़ गया है। इन सभी कारणों से उनकी लागत बढ़ गई है, जबकि किराए की दरें कम हो गई हैं। ट्रक मालिक संघ ने कोल लिफ्टर के समक्ष अपनी मांगें रखी हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

वे चाहते हैं कि जिला कलेक्टर इस मामले में हस्तक्षेप करें और स्थानीय उद्योगों के साथ बातचीत करके भाड़ा दरों का पुनर्मूल्यांकन करें

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!