पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और फिर उसका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पसान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम साजाकछार सारिसमार निवासी प्रार्थी नन्नू कूजूर ने बताया कि 9 मार्च की रात वह अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर मुर्गा-भात खाने गया था। भोजन के बाद वह अपने घर लौट आया। उसी रात राजूलाल और उसकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राजूलाल ने लकड़ी के बहिंगा (डंडे) से उर्मिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी का सिर दीवार पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से उर्मिला बाई की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा। अगली सुबह करीब 7 बजे उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि उर्मिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था और घर की दीवार पर भी खून के निशान मौजूद थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पूछताछ में आरोपी राजूलाल कूजूर (37 वर्ष) ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!