
मां-बेटे की गुमशुदगी का खौफनाक सच, पति निकला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड 7आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव। फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर से लापता महिला और उसके तीन वर्षीय मासूम बेटे की गुमशुदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को सन्न कर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण गुमशुदगी नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित अपहरण और हत्या का मामला था। मृतका भगवती सेठिया और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों को ओडिशा की एक नदी में फेंक दिया गया।
पति ही निकला साजिशकर्ता
इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतका का पति रोहित सेठिया ही निकला। पुलिस के अनुसार रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
7 आरोपी गिरफ्तार
फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित सेठिया, उसके दोस्त मिथिलेश मरकाम समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इलाके में सनसनी
मां और मासूम की हत्या की खबर सामने आते ही क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है।








Comments are closed.