श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शहर में भव्य श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। स्वर्ण सिटी दर्री रोड कोरबा निवासी नरेंद्र अग्रवाल, श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम सखी मंडल, कोरबा के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

निशान यात्रा स्वर्ण सिटी दर्री रोड स्थित नरेंद्र अग्रवाल के निवास से प्रारंभ होकर श्री श्याम मंदिर, मिशन रोड कोरबा तक निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। शहरभर से पहुंचे भक्तों ने निशान लेकर श्री श्याम बाबा के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि श्री श्याम बाबा की कृपा से श्रद्धा भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस निशान यात्रा में शहरवासियों की आस्था देखते ही बनती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं श्रद्धालु बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।निशान यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    कोरबा।आज छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कोरबा जिला आज सामाजिक समरसता और संवेदनशील शासन का साक्षी बना। जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित…

    Read more

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    सृजन 166 ( 08 फरवरी 2026) जो उद्वेलित करे सोच को वही सच्ची कविता है आज विशाखापटनम की हिंदी साहित्य संस्था सृजन ने अपने 166 वें कार्यक्रम के रूप में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित
    error: Content is protected !!