नाई को चाकू घोंपा, ग्राहक ने रची थी हत्या की साजिश

  छग दुर्ग। जिले में बाल काटने से मना करना सैलून संचालक को भारी पड़ गया। 4 जनवरी की रात एक नाबालिग बाल कटवाने क्लासिक कट्स सैलून पहुंचा था, जहां संचालक किसी दूसरे का बाल काट रहा था, उसने नाबालिग को अभी बाल नहीं काट सकता कहा। इसी बात से नाराज युवक ने सैलून संचालक के मर्डर की प्लानिंग कर डाली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। जब सैलून संचालक पूनाराम सेन दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी नाबालिग ने अपने साथियों संग मिलकर मुंह पर कपड़ा बांधकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में उसकी जान बच गई। वह अभी ICU में भर्ती है। पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन रविवार (4 जनवरी) को वह दिन में बाल कटवाने क्लासिक कट्स सैलून गया था। जहां दुकान में पूनाराम सेन उर्फ विक्की को बाल काटने बोला। पूनाराम दूसरे का बाल काट रहा था, इसलिए उसने नाबालिग का बाल काटने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नाबालिग ने विवाद करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। बाद में नाबालिग वहां से चला गया और अपने दोस्त शेख साहिल को घटना की जानकारी दी इसके बाद शेख शाहिल ने निकेश सेन को बताया। नाबालिग के दोस्त शेख साहिल ने नाबालिग को चाकू दिया। इस दौरान निकेश भी साथ में मौजूद था। तीनों ने सेलून संचालक की हत्या की योजना बनाई और शेख साहिल ने अपने स्कूटी (क्रमांक सीजी 07 सीजेड 2805) को चलाते हुये नाबालिग को पीछे बैठाकर ले गए। शास्त्री नगर शिवमंदिर के पास गली में जान से मारने की नियत से पूनाराम पर वार कर दिया। वारदात के बाद शेख व अपचारी बालक फरार हो गए थे। जिन्हें 7 जनवरी को गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!