अपराधियों में नही है पुलिस का खौफ, पंप हाउस में गुंडागर्दी शिकायत करने पर घर घुस कर तोड़ फोड़

,

कोरबा, सीएसईबी चौकी के अधीन आने वाले वार्ड नं 16 पंप हाउस मैगजीन भाटा में 15 ब्लॉक, पंप हाउस, तुलसी नगर के लडको ने जमकर उत्पात मचाया पूरा मामला रक्षाबंधन की रात को शुरू हुआ जब लड़के महिला के घर छुपने के लिए पहुंचे तो महिला ने मना कर दिया और उसके बाद उनका पीछा करते पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ किया तो महिला ने पुलिस का सहयोग करते हुए उनका नाम बता दिया इस बात से आहत लडको ने रविवार रात को महिला के लड़के गब्बर को मैदान में काम से आते समय रोक कर जमकर मारपीट की इस दौरान लड़का जैसे तैसे अपनी जान बचा कर घर पहुंच और अपनी मां और चाचा को पूरी घटना बताई इस दौरान उसकी मां और चाचा ने मैदान में जाकर लडको को पूछे तो वहां उपस्थित लडको ने महिला और उसके देवर के साथ मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके गले से सोने की चैन लूट लिए, महिला और उसका देवर लडको से जान बचा कर भागते भागते सीएसईबी चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, गब्बर के परिवार के लोग जब चौकी पहुंचे तो इसकी सूचना लडको को दी गई जिससे बौखलाए लडको ने गब्बर के घर में जमकर उत्पात मचाया और घर के सामानों सहित घर में जमकर तोड़ फोड़ किए इस दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ भी मारपीट कर गालिगलौच किए, घर में तोड़ फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है, इस घटना के बाद से प्रार्थी और उसके घर परिवार दहशत में है, इस घटना के बाद से बस्ती में भय का माहौल देखा जा रहा है,

बस्ती वासियों ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया की लड़के रोज शराब और गांजा पीकर बस्ती और मैदान में हुजाजत बाजी करते है, ये महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के अपना अघोषित अड्डा बना लिए है जहां बैठ कर दिन रात दारू गांजा पीते है, घटना में शामिल युवकों के द्वारा पूर्व में भी कई गंभीर घटना को अंजाम दिया गया है, घटना में शामिल 2 युवकों के द्वारा एक युवक पर तलवार से प्राणघातक हमला किया जा चुका है, होली के समय कार पलटी, चोरी और कई घटना में शामिल है, युवकों के द्वारा नाबालिक होने का फायदा उठाया जाता है जिससे इनके हौसले बुलंद है, पुलिस प्रशासन को चाहिए की इन युवकों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही कर सबक सिखाया जाए,

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!