वाडला गांव में हुई संचार क्रांति की शुरुआत, मोबाइल टॉवर से गांवों को मिला नेटवर्क का तोहफा।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर mediasession24.in

बीजापुर – भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत सुदूर गांव वाडला में अब मोबाइल नेटवर्क की गूंज सुनाई देगी। वर्षों से संचार सुविधा से वंचित रहे ग्रामीणों को आखिरकार बेहतर नेटवर्क की सौगात मिल गई। बुधवार को ग्राम वाडला में जिओ मोबाइल टॉवर का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ, जिससे आसपास के गांव पोलेम, मटटीमरका और गोखुर के हजारों ग्रामीणों को अब मोबाइल और इंटरनेट सुविधा का लाभ मिलेगा।यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्लानार योजना और केंद्र सरकार की यूएसओएफ योजना के तहत पूरी की गई है। संचार सुविधा की बहाली से न केवल स्थानीय निवासियों को अपने परिवार व मित्रों से जुड़ने में आसानी होगी, बल्कि छात्रों और युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच भी अब सुलभ हो गई है।गांव में नेटवर्क के शुरू होने से सुरक्षा, आपातकालीन सेवा, प्रशासनिक संपर्क और डिजिटल लेनदेन जैसे क्षेत्रों में भी प्रभावी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें छोटी- छोटी बातों के लिए ब्लॉक मुख्यालय नहीं दौड़ना पड़ेगा। इस कदम को क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक जीवन के लिए डिजिटल क्रांति की नींव माना जा रहा है। डिजिटल समावेशन की यह पहल आदिवासी अंचलों के समग्र विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!